सुंदर मुस्कान की हत्यारन: चार मासूमों की जान लेने वाली चाची की गिरफ्तारी पर चौंकाने वाला खुलासा, परिवार की महिलाएं बोली बच्चे मारने वाली डायन निकली
- बच्चों की हत्यारिन भावड़ गांव की पूनम को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार - अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी की तीन बेटियों की कर चुकी हत्या साेनीपत। चेहरे पर बनावटी मुस्कान, घर में सबके बीच हंसती-खिलखिलाती और बच्चों के बीच पसंदीदा चाची की छवि। कौन सोच सकता था कि वही औरत बच्चों की कातिल भी है, और वो भी एक दो नहीं, पूरे चार मासूमों की। पानी में डूबा हुआ हर छोटा जिस्म मिलने पर परिजन हादसा मानते रहे, लेकिन यह साइको किलर महिला की करतूत थी। चाैथी बच्ची की हत्या के बाद उसकी सच्चाई सबके सामने आई। गांव भावड़, सोनीपत की रहने वाली पूनम को पुलिस ने नौल्था (पानीपत) में 6 साल की विधि की हत्या में गिरफ्तार किया तो बच्चों की मौतों के राज खुले। पूछताछ में उसने वह सच बताया जिसने हर किसी को झकझोर दिया। महिला सुंदर दिखने वाले बच्चियों को अपनी निशाना बनाती थी। खासकर छाेटी बच्ची उसका निशाना थी। महिला हत्या भी इस तरह करती थी जिससे प्राकृतिक मौत लगे। परिवार और रिश्तेदारी के तीन बच्चियों के साथ अपने खुद के बेटे को भी साइको किलर ने एक ही तरह से मौत के घाट उतारा। भावड़ गांव में घर में सन्नाटा पसरा है। वहीं, वेस्ट रामनग...