संदेश

ठेठ किसान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑर्गेनिक खेती कारोबार बढ़ाने को छह जिलों के 90 किसानों ने बनाया क्लब, 300 एकड़ में खेती कर कमा रहे मुनाफा

चित्र
एक दूसरे की सलाह से कर रहे उत्पादन और मार्केट की तलाश कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत के प्रयासों से शुरू हुई नई पहल, लग रही जागरूकता कार्यशालाएं जितेंद्र बूरा. बढ़ती बीमारियों के बीच शुद्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ रही है। इसी मार्केट को भांपते हुए खाद व दवाईयों की जहरीली खेती से दूर होकर ऑर्गेनिक खेती की तरफ किसान बढ़ रहे हैं। सोनीपत कृषि विज्ञान केंद्र विशेषज्ञों के प्रयासों से सोनीपत व आसपास के आठ जिलों के 90 ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को एकजुट कर क्लब बनाया गया है। 300 से अधिक एकड़ में अलग-अलग तरह की खेती कर अपने प्रोडेक्ट तक ये किसान तैयार कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक ही नहीं, खेती में पदमश्री सोनीपत के कंवल सिंह चौहान, पानीपत के नरेंद्र डिडवाड़ी भी इस ग्रुप में जुड़े हैं। ग्रुप में आपसी सलाह से फसल उत्पादन और मार्केट तलाश कर अच्छा मुनाफा कमाने की शुरुआत की है। खेतों में कार्यशालाएं व प्रशिक्षण कार्यक्रम कर अन्य किसानों को भी जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। हर कोई अच्छा खाना पसंद करता है चाहे दाम कुछ ज्यादा क्यों न हो। इसी का देखते आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू क...