पानीपत में है पौने तीन ग्राम की प्राचीन कुरान
- पानीपत में कलंदर बाजार के राजकुमार सहगल 2.80 ग्राम की कुरानशरीफ को सालों से सहेजकर रखे हैं - एतिहासिक कलंदर दरगाह पर अरब से आए एक शेख ने उपहार स्वरूप दी थी छोटी कुरान - चीन में बताई गई है सबसे छोटी कुरान जितेंद्र बूरा. समय तो नहीं रुकेगा, लेकिन वर्तमान की खास धरोहरों को अगर सहेजकर रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए वे इतिहास की मिसाल बनेंगी। तीन बड़ी लड़ाई के गवाह पानीपत में सालों से एक ऐसी छोटी सी धरोहर को सहेजकर रखा गया है जोकि अब आकर्षण का केंद्र बनी है। कलंदर बाजार के राजकुमार सहगल के पास 2.80 ग्राम की कुरानशरीफ बड़ी अदब के साथ रखी है। दावा है कि दुनिया की सबसे छोटी कुरानों में एक यह भी है। कुछ साल पहले लाक, अल्बानिया में 5.2 ग्राम की कुरान होने की बात सामने आई थी, लेकिन यह उससे भी कम वजन की कुरान है। कलंदर बाजार के राजकुमार सहगल ने बताया कि उनकी दुकान पर करीब 1980 के आसपास अरब से एक शेख यहां ऐतिहासिक कलंदर शाह दरगाह में मत्था टेकने के लिए आया था। उसके पास ऐसी ही दो कुरान थी। शेख ने उनकी ज्वैलरी की दुकान से एक को चांदी के लोकेट में ढलवा लिया तथा दूसरी को उसने दुकान प...