जींद रियासत के बटेऊ (दामाद) ने 1915 में ही देश के बाहर बना दी थी 'आजाद हिंद' सरकार! नोबेल के लिए हुए थे नॉमिनेट, अब इनके नाम से बनेगी यूनिवर्सिटी
इतिहास के पन्नों में औझल देश की आजादी के भागीदार महान शख्सियत की गाथा.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम से यूनिवर्सिटी बनाने के लिए किया है शिलान्यास जितेंद्र बूरा.. हरियाणा के जींद जिले की जनता को भले ही आजादी के बाद वर्ष 1948 में जींद रियासत से आजादी मिली। लेकिन इसी रियासत के बटेऊ यानि दामाद ने 1915 में ही देश के बाहर आजाद हिंद सरकार! का गठन कर दिया था। यह थे वर्ष 1901 में जींद नरेश महाराज रणवीर सिंह की छोटी बहन बलवीर कौर से धूमधाम से शादी करने वाले उत्तर प्रदेश के हाथरस के हिंदू राजा महेंद्र प्रताप सिंह। 25 दिसंबर 2015 का दिन था। दुनिया क्रिसमस मना रही थी, भारत में वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा था तो पाकिस्तान में जिन्ना के साथ-साथ नवाज शरीफ की सालगिरह। पीएम मोदी रूस से सीधे अफगानिस्तान के काबूल में पहुंचे। यहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह की तरीफ अपने भाषण में कर उनकी देश के प्रति भागीदारी को दोबारा दिलों में जगा दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर यूनि...