सुंदर मुस्कान की हत्यारन: चार मासूमों की जान लेने वाली चाची की गिरफ्तारी पर चौंकाने वाला खुलासा, परिवार की महिलाएं बोली बच्चे मारने वाली डायन निकली


- बच्चों की हत्यारिन भावड़ गांव की पूनम को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

- अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी की तीन बेटियों की कर चुकी हत्या


साेनीपत।

चेहरे पर बनावटी मुस्कान, घर में सबके बीच हंसती-खिलखिलाती और बच्चों के बीच पसंदीदा चाची की छवि। कौन सोच सकता था कि वही औरत बच्चों की कातिल भी है, और वो भी एक दो नहीं, पूरे चार मासूमों की। पानी में डूबा हुआ हर छोटा जिस्म मिलने पर परिजन हादसा मानते रहे, लेकिन यह साइको किलर महिला की करतूत थी। चाैथी बच्ची की हत्या के बाद उसकी सच्चाई सबके सामने आई। गांव भावड़, सोनीपत की रहने वाली पूनम को पुलिस ने नौल्था (पानीपत) में 6 साल की विधि की हत्या में गिरफ्तार किया तो बच्चों की मौतों के राज खुले।


पूछताछ में उसने वह सच बताया जिसने हर किसी को झकझोर दिया। महिला सुंदर दिखने वाले बच्चियों को अपनी निशाना बनाती थी। खासकर छाेटी बच्ची उसका निशाना थी। महिला हत्या भी इस तरह करती थी जिससे प्राकृतिक मौत लगे। परिवार और रिश्तेदारी के तीन बच्चियों के साथ अपने खुद के बेटे को भी साइको किलर ने एक ही तरह से मौत के घाट उतारा। भावड़ गांव में घर में सन्नाटा पसरा है। वहीं, वेस्ट रामनगर में लाेग दुख जताने पहुंच रहे हैं। घर बच्ची की मां का राे-राेकर बुरा हाल है। महिलाएं संभालते हुए कहती हैं कि परिवार की बहू नहीं, वह ताे बच्चे मारने वाली डायन निकली। कभी किसी काे अहसास ही नहीं हुअा कि जिन बच्चाें की माैताें काे हादसे मानते रहे, वह उसकी की हुई हत्याएं थी। वेस्ट रामनगर के पाल सिंह नौलथा में 6 साल की पौती विधि व परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में गया था। 1 दिसंबर को बारात चढ़ने के बाद मौका पाकर पूनम ने ऊपरी मंजिल पर बने स्टोर में ले जाकर पानी के टब में 6 साल की विधि की हत्या कर दी। वह सोनीपत में नर्सरी कक्षा में पढ़ती थी।


कुनबे का एक परिवार गांव में, दूसरा सोनीपत रह रहा

पुलिस से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर पाल सिंह अपनी पत्नी ओमपति, बेटे संदीप, पुत्रवधु राखी, छह साल की पोती विधि (मृतक) और 10 माह के पोते दिव्य के साथ सोनीपत मंे वेस्टराम नगर में रहते हैं। मूल रूप से वे भावड़ गांव के हैं। उनके भाई आत्माराम गांव में अपनी पत्नी, दो बेटे नवीन व प्रवीण के साथ रहते हैं। नवीन की वर्ष 2019 में सिवाह गांव की पूनम से शादी हुई थी। वह अच्छे से सबसे बोलती थी। कुछ एकांत में रहने वाली जरूर थी। इसके आने के बाद से परिवार में बच्चों की मौते होने लगी थी, लेकिन पहले हादसे मानते रहे।


पहले अपने बेटे को भी मार डाला

जनवरी 2023 में भावड़ गांव में नवीन के घर पर नवीन की बहन पिंकी गांव गंगाना से अपनी बेटी रितिका (7) को लेकर मायके आई हुई थी। घर के अंदर पानी का टैंक बना था। उस समय बच्ची रितिका व नवीन का बेटा शुभम (3) टैंक में डूबे मिले थे। जांच में सामने आया कि पूनम ने सबसे पहले 2023 में अपनी ननद की बेटी को पानी में डुबोकर मार दिया था। उस समय उसका बेटा भी साथ था और वारदात देख चुका था। राज खुलने के डर से उसने अपने ही बेटे को भी पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे की मौत के कारण कहानी पर किसी को शक नहीं हुआ। इसके बाद अगस्त 2025 में पूनम अपने मायके सिवाह गई हुई थी। उसने अपने चचेरे भाई की छह साल की बेटी जिया कर दी थी। उसे भी परिजनों ने हादसा माना लिया। पूनम का अब एक साल का बेटा भी है।


चौथी हत्या में पकड़ी गई, अंदर था शव, बाहर लगी मिली कुंडी

 नौल्था में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने पहुंची पूनम ने 1 दिसंबर 2025 को अपनी भतीजी विधि (6) को स्टोर रूम में रखे पानी के टब में डुबो दिया। दरवाजा बाहर से बंद था। बच्ची की मौत को दादा पाल सिंह ने पहली नजर में ही हत्या मानते हुए पुलिस में शिकायत पर दर्ज करवाई। केस की गहन जांच में पूनम पर शक गहरा हुआ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

दादा पालसिंह बाेले पाेती काे खुद स्कूल छाेड़कर अाता था, चाची ऐसी है पता नहीं था

6 साल की पाेती विधि की माैत पर पूरा परिवार शाेक मंे है। दादा पाल सिंह ने बताया कि वह खुद पाेती काे स्कूल छाेड़ते अाैर लाते थे। विधि घर के अांगन मंे खेलती अाैर पढ़ती अाैर पूरे परिवार काे अपनी बाताें से खुश रखती थी। उसकी चाची इस तरह की हत्या कर रही थी, किसी काे अहसास नहीं था। गांव मंे सबसे अच्छे से बाेलती थी, लेकिन वह मुखाैटा था। वारदात में पता चला है कि नाैल्था में शादी के माहाैल में पूनम ने उनकी पाेती विधि काे ही बाेला था कि पानी के टब काे कमरे में रखवा दे। इस बहाने बच्ची काे स्टाेर में लेकर गई और टब के पानी में डूबोकर उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस जांच में सामने आया कि उसने ही पहले वाली वारदातें भी की थी।

चार बच्चों की हत्या का जुर्म कबूला

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिला चार बच्चों की हत्या का जुर्म कबूल चुकी है। महिला ने बताया कि उसे संदर बच्चियाें से चिड़ होती थी, वह उनकी हत्या कर देती।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरियाणा में गाए गए 24 प्रसिद्ध सांग, हर रागणी में मिलता है जीवन का मर्म

यहां स्नान करने से मिलता है 68 तीर्थों में स्नान जैसा पुण्य

जींद रियासत के बटेऊ (दामाद) ने 1915 में ही देश के बाहर बना दी थी 'आजाद हिंद' सरकार! नोबेल के लिए हुए थे नॉमिनेट, अब इनके नाम से बनेगी यूनिवर्सिटी